Amy Blankenship - रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)

Здесь есть возможность читать онлайн «Amy Blankenship - रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)» — ознакомительный отрывок электронной книги совершенно бесплатно, а после прочтения отрывка купить полную версию. В некоторых случаях можно слушать аудио, скачать через торрент в формате fb2 и присутствует краткое содержание. Жанр: unrecognised, hi. Описание произведения, (предисловие) а так же отзывы посетителей доступны на портале библиотеки ЛибКат.

  • Название:
    रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)
  • Автор:
  • Жанр:
  • Год:
    неизвестен
  • ISBN:
    нет данных
  • Рейтинг книги:
    5 / 5. Голосов: 1
  • Избранное:
    Добавить в избранное
  • Отзывы:
  • Ваша оценка:
    • 100
    • 1
    • 2
    • 3
    • 4
    • 5

रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎): краткое содержание, описание и аннотация

Предлагаем к чтению аннотацию, описание, краткое содержание или предисловие (зависит от того, что написал сам автор книги «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)»). Если вы не нашли необходимую информацию о книге — напишите в комментариях, мы постараемся отыскать её.

क्विन वाइल्डर ने उसे जन्म के दिन से ही किसी कूगर की भूखी आखों से देखा है। जब वह किशोरावस्था में पहुंची, तो उस पर अपने साथी के रूप में दावा करने का प्रलोभन जल्दी ही उसके और उसके अति-सुरक्षात्मक भाइयों के बीच दरार बन गया। जब उनके पिताओं ने युद्ध में एक-दूसरे को मार डाला, तो दोनों परिवारों के बीच संबंध टूट गए और वह सुरक्षित रूप से उसकी पहुंच से बाहर हो गई। क्विन दूर से उसका पीछा करता रहता है, और जब वह उससे दूर रहने की बात भूल जाती है, तो उसे अंदाज़ा होता है की पैशाचिक युद्ध के अच्छे बिंदु भी होते हैं।
कैट सैंटोस ने बरसों से नाइट लाइट के मालिक को नहीं देखा था। वह तब तक है जब तक क्विन अचानक उसका अपहरण करने का फैसला नहीं करता है और उस पर वैम्पायर हत्याओं में उसे फसाने का आरोप लगाता है। यह महसूस कर के कि दुश्मन उनके साथ खेल रहा है, दोनों परिवार अपनी शक्ति को एक-जुट करते हैं ताकि पिशाचों को उनके शहर को आतंकित करने से रोका जा सके। जैसे-जैसे भूमिगत युद्ध बढता है, वैसे-वैसे इच्छा की लपटें, जो कि अपहरण के समय सुलगी थीं, जल्दी ही प्रलोभन के एक खतरनाक खेल में बदल जाती है।
Translator: Anamika

रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎) — читать онлайн ознакомительный отрывок

Ниже представлен текст книги, разбитый по страницам. Система сохранения места последней прочитанной страницы, позволяет с удобством читать онлайн бесплатно книгу «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)», без необходимости каждый раз заново искать на чём Вы остановились. Поставьте закладку, и сможете в любой момент перейти на страницу, на которой закончили чтение.

Тёмная тема
Сбросить

Интервал:

Закладка:

Сделать

‎“तो फिर ठीक है,” जैकब ने अपनी खाँसी ठीक करने में कामयाब होने के बाद कहा।‎

*****

कैट ने लड़ाई के दौरान किसी तरह यह महसूस करते हुए पलकें झपकाई... पिशाच बढ़ गए थे। उसे मुश्किल से ‎सांस लेने का समय मिला, तभी शेष पिशाचों में से एक ने उस पर हमला कर दिया। जब तेज़ नुकीले दाँत ‎उसके पार्श्व में धँस गए तो वह ज़ोर से चीखी। उसके पंजे ने हमलावर पिशाच की पीठ में छेद कर दिया और ‎उसे चीरने की कोशिश की। अचानक, उसके बाजू का वजन कम हो गया और वह दर्द, खून बहने, और ‎थकावट से बेहाल होकर गिर पड़ी। ‎

क्विन ने पिशाच को कैट पर हमला करते हुए देखा और उसके सीने में रोष को उभरते हुए महसूस किया। वारेन ‎उसके साथ है या नहीं, इस बात की परवाह न करते हुए वह गली के अंदर की ओर भागा। पिशाच को जमीन ‎पर गिराते हुए, अपने नुकीले दांतों से उसकी गर्दन को चीरने से पहले उसके चेहरे पर भरी झुंझलाहट को देख ‎कर वह मन ही मन हंसा। उसने महसूस किया, उसके पंजे बेचैनी से उसके बदन की धज्जियां उड़ाने लगे, उसे ‎किसी चीज़ की परवाह नहीं थी, वह उसे फाड़ता रहा। सिर को एक ओर उछाल कर उसने मुड़ कर कैट को देखा ‎और गुर्राया। ‎

ट्रेवर ने आखिरी पिशाच का काम सफाई से किया था, उसने उसे ऐसा चीरा था कि उसके सिर रहित, अंगहीन ‎धड़ के अलावा कुछ भी नहीं बचा था। उसने ऊपर देखा जब उसने कैट की चीख सुन कर उसकी ओर देखा, तो ‎देखा कि एक कूगर उस पर हमला करने वाले पिशाच पर छलांग लगा रहा है। जब वह वापस अपने मानव रूप ‎में बदल गई, तो ट्रेवर उसके नग्न और अचेतन शरीर के सामने खड़ा हुआ, और उसे आगे के हमले से बचाने के ‎लिए नीचे झुक गया।

एक गहरी गुर्राहट ने उसका ध्यान आकर्षित किया और उसकी नज़रें एक क्रोधित कूगर की नज़र से टकराईं, जो ‎खा जाने वाली नज़रों से उसे देख रहा था... क्विन वाइल्डर।

लड़ाई के कारण, ट्रेवर थक गया था और इससे उसकी सजगता में कमी आ गई थी। वह क्विन को भगाने में ‎सक्षम नहीं था और उसने हमले की पूरी ताकत को अपने बगल से झेला। ट्रेवर उस रात दूसरी बार गली में ईंट ‎की दीवार से टकराया था।‎

ट्रेवर गुर्राया और कुल दो सेकंड के लिए अपने पिछले पैरों पर खड़ा होने में सक्षम रहा, फिर वह झुक गया और ‎जमीन पर गिर गया। क्विन करीब आ रहा था और वह कौगर के सामने रूप बदलना नहीं चाहता था, लेकिन ‎उसे पता था कि उसे बदलना होगा। कैट तो अंततः उन्हें वैसे भी बताएगी... तो उसके पास खोने के लिए क्या ‎था? पूरे बालों के नीचे अपने घावों को देखने में असमर्थ, उसने धीरे-धीरे रूप बदला और एक बार फिर अपने ‎पैरों पर खड़े होने की कोशिश की।

क्विन ने जब उस बार वाले मानव पुरुष को देखा तो वह रुक गया... वॉरेन ने उसे ट्रेवर कहा था। जब उसकी ‎गंध की इंद्रिय ने उसे बताया कि ट्रेवर एक सामान्य शिफ्टर नहीं था तो वह फुफकारा... या कम से कम ऐसी ‎किसी प्रजाति का नहीं था, जिससे उसका सामना हो चुका हो। उसके यह न जानने से, कि वह किसका विरोध ‎कर रहा था, उसके गुस्से पर कोई फर्क नहीं पड़ा। ‎

उसने एक और कदम आगे बढ़ाया लेकिन वॉरेन छलांग लगा कर उसकी दृष्टि रेखा और ट्रेवर के बीच में आ ‎गया, और ऐसा करते हुए, वह अपने मानव रूप में वापस आ गया। जब ट्रेवर ने गिरने लगा, तो वॉरेन ने उसे ‎बांह से पकड़ लिया और अपने कंधे पर उठा लिया। उसने कोई कारण नज़र नहीं आया की क्विन ऐसे आदमी पर ‎हमला करे, जो गिर गया था। ‎

ट्रेवर ने वारेन की ओर देखा और उनकी दुर्दशा का एहसास होने पर मुस्कुराया। “बढ़िया मुसीबत है, अब सब ‎नंगे हैं,” वह बड़बड़ाया और बेहोश हो गया।‎

वॉरेन ने अपना सिर हिलाया और मुस्कुराने से खुद को रोक नहीं सका क्योंकि ट्रेवर ने सही नुक्ता उठाया था। ‎यह एक ऐसा समय था जब उसे खुशी हुई कि वह अपने साथ अपना सेल फोन लाया और उसे इस तरह से ‎रखता था। उसने धीरे से ट्रेवर को दीवार के सहारे खड़ा कर दिया – और सेल फोन निकालने ही वाला था कि ‎उसने क्विन के गुर्राने की आवाज़ सुनी। ‎

Читать дальше
Тёмная тема
Сбросить

Интервал:

Закладка:

Сделать

Похожие книги на «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)»

Представляем Вашему вниманию похожие книги на «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)» списком для выбора. Мы отобрали схожую по названию и смыслу литературу в надежде предоставить читателям больше вариантов отыскать новые, интересные, ещё непрочитанные произведения.


Отзывы о книге «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)»

Обсуждение, отзывы о книге «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)» и просто собственные мнения читателей. Оставьте ваши комментарии, напишите, что Вы думаете о произведении, его смысле или главных героях. Укажите что конкретно понравилось, а что нет, и почему Вы так считаете.

x