Amy Blankenship - रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)

Здесь есть возможность читать онлайн «Amy Blankenship - रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)» — ознакомительный отрывок электронной книги совершенно бесплатно, а после прочтения отрывка купить полную версию. В некоторых случаях можно слушать аудио, скачать через торрент в формате fb2 и присутствует краткое содержание. Жанр: unrecognised, hi. Описание произведения, (предисловие) а так же отзывы посетителей доступны на портале библиотеки ЛибКат.

  • Название:
    रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)
  • Автор:
  • Жанр:
  • Год:
    неизвестен
  • ISBN:
    нет данных
  • Рейтинг книги:
    5 / 5. Голосов: 1
  • Избранное:
    Добавить в избранное
  • Отзывы:
  • Ваша оценка:
    • 100
    • 1
    • 2
    • 3
    • 4
    • 5

रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎): краткое содержание, описание и аннотация

Предлагаем к чтению аннотацию, описание, краткое содержание или предисловие (зависит от того, что написал сам автор книги «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)»). Если вы не нашли необходимую информацию о книге — напишите в комментариях, мы постараемся отыскать её.

क्विन वाइल्डर ने उसे जन्म के दिन से ही किसी कूगर की भूखी आखों से देखा है। जब वह किशोरावस्था में पहुंची, तो उस पर अपने साथी के रूप में दावा करने का प्रलोभन जल्दी ही उसके और उसके अति-सुरक्षात्मक भाइयों के बीच दरार बन गया। जब उनके पिताओं ने युद्ध में एक-दूसरे को मार डाला, तो दोनों परिवारों के बीच संबंध टूट गए और वह सुरक्षित रूप से उसकी पहुंच से बाहर हो गई। क्विन दूर से उसका पीछा करता रहता है, और जब वह उससे दूर रहने की बात भूल जाती है, तो उसे अंदाज़ा होता है की पैशाचिक युद्ध के अच्छे बिंदु भी होते हैं।
कैट सैंटोस ने बरसों से नाइट लाइट के मालिक को नहीं देखा था। वह तब तक है जब तक क्विन अचानक उसका अपहरण करने का फैसला नहीं करता है और उस पर वैम्पायर हत्याओं में उसे फसाने का आरोप लगाता है। यह महसूस कर के कि दुश्मन उनके साथ खेल रहा है, दोनों परिवार अपनी शक्ति को एक-जुट करते हैं ताकि पिशाचों को उनके शहर को आतंकित करने से रोका जा सके। जैसे-जैसे भूमिगत युद्ध बढता है, वैसे-वैसे इच्छा की लपटें, जो कि अपहरण के समय सुलगी थीं, जल्दी ही प्रलोभन के एक खतरनाक खेल में बदल जाती है।
Translator: Anamika

रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎) — читать онлайн ознакомительный отрывок

Ниже представлен текст книги, разбитый по страницам. Система сохранения места последней прочитанной страницы, позволяет с удобством читать онлайн бесплатно книгу «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)», без необходимости каждый раз заново искать на чём Вы остановились. Поставьте закладку, и сможете в любой момент перейти на страницу, на которой закончили чтение.

Тёмная тема
Сбросить

Интервал:

Закладка:

Сделать

स्टीवन और निक ने चर्च से बाहर कदम रखा लेकिन स्टीवन ने ज्वेल को एक स्थान पर खींच लिया ताकि वह कार्यालय की खिड़की पर नज़र डाल सके। कार्यालय की बत्ती बुझते देख उसने राहत की सांस ली।

“लगता है बूढ़ा पादरी तुम्हारी सलाह मान रहा है,” निक ने कहा।

स्टीवन ने अपना सिर हिलाया, "इसलिए और भी कि उसने डीन को देखा कि वह क्या था और उसे किसी तरह का धार्मिक अनुभव हो रहा है। उसने मुझे अपना फोन नंबर दिया है, मैं जगह साफ होने पर उसे फोन करूंगा।"

"मुझे नहीं लगता कि कुछ घंटे पर्याप्त होंगे," निक ने उसे सूचित किया।‎

"जो भी हो।" स्टीवन ने जवाब दिया। "अभी के लिए चलो वापस क्लब में चलते हैं ताकि हम वॉरेन और क्विन को खबर दे सकें।

डीन गिरजाघर की छत पर बैठ गया और तीनों को चर्च से जाते देखकर मुस्कुराया। उसने स्टीवन को हर संभव मदद की थी, जो वह कर सकता था लेकिन उसने लड़की को शांत करने के लिए उस पर जो जादू चलाया था वह हमेशा के लिए नहीं रहेगा। जैसे ही पिशाच अपनी सुरंग से निकलने लगे, वह इमारत के नीचे के अंधेरे को फैलते हुए महसूस करने लगा।

उस रात के लोगों के विपरीत, और उन सबकी तुलना में जिनसे डीन का अब तक सामना हुआ था, ये किसी और भी गहरी, और भी अधिक भयावह शक्ति के प्रभाव में थे।

डीन को आश्चर्य हुआ कि जब उन्होंने यहां निवास करने वाले पहले समूह का सफाया किया था, तब उसे इसका एहसास क्यों नहीं हुआ था। यह प्रभाव बहुत पुराना और बहुत शक्तिशाली था। जैसे ही उसने इसे महसूस किया, अंधेरा दूर हो गया और केवल पिशाच की उपस्थिति महसूस की जा सकती थी।

गिरे हुए फरिश्ते ने चर्च में वापस जा कर बूढ़े आदमी की जांच की और सुनिश्चित किया कि वह जीवित निकल जाए।‎

अध्याय 4

ट्रेवर और कैट ने उस पिशाच का पीछा किया था जो उन्हें शहर के आधे रास्ते में मिला था। ‎

‎"वह कमबख्त कर क्या रहा है?" कैट फुसफुसाई, उसे शक होने लगा था। ‎

‎“लगता है कि वह खरीदारी करने जा रहा है,” जब पिशाच ‎एक दुकान की खिड़की के सामने रुक कर ‎अंधेरे डिस्प्ले को देखने लगा, तो ट्रेवर ने उत्तर दिया।

यह पिशाच युवा था, शक्ल से मुश्किल से अठारह का लगता था। उसके सीधे काले बाल थे और उसने ‎गोल रिम वाला चश्मा पहना था। अपने पीछे की ओर खिंचे हुए बालों में, वह अपनी पीली त्वचा को छोड़कर ‎काफी अच्छा लग रहा था। ‎

अचानक जब पिशाच खिड़की से दूर हो गया और फिर से सड़क पर चलने लगा तो उन दोनों ने भी अपनी ‎गति तेज कर दी । हालांकि दुकानें बंद थीं, फिर भी रात के इस समय भी फुटपाथ काफी व्यस्त थे। ‎

उन्होंने पिशाच के नवीनतम शिकार के शव की खोज की, जो एक सुव्यवस्थित लॉन पर पड़ा हुआ था। ‎जैसे ही पिशाच रोडियो ड्राइव पर पहुंचा, उन्हें अपनी सूंघने की शक्ति की बदौलत खून चूसने वाले का पता ‎चल गया। वहां से, ट्रेवर को कैट को यह समझाते हुए थोड़ा रोकना पड़ा कि वहाँ आँख बंद करके दौड़ शुरू ‎करने के लिहाज से वहाँ काफी भीड़ है।

तो अब वे यहाँ थे और पैदल एक पिशाच का पीछा कर रहे थे और उनमें से कोई भी बातचीत के मूड में ‎नहीं था। अगली बात जो उन्हें पता चली, कि वे एक सिटी बस में थे और वास्तव में उन्हें अपने गंतव्य का कुछ ‎भी पता नहीं था। अंत में, पिशाच आगे पहुंचा और उतरने के लिए रस्सी को खींच लिया। कैट और ट्रेवर अगले ‎पड़ाव पर उतरे और फिर से पीछा शुरू किया। पिशाच चलता ही जा रहा था और कैट हताशा में गुर्राई।

‎“मुझे लगने लगा है कि यह पिशाच नशे में है। हमने लगभग पूरे शहर का चक्कर लगा लिया है।" उसने ‎शिकायत की। "हम क्लब से कुछ ही ब्लॉक दूर हैं।"‎

‎"वह वहाँ जा रहा है!" ट्रेवर चिल्लाया और एक गली की ओर भागा, जहां पिशाच अचानक गायब हो ‎गया। ‎

जब ट्रेवर गली के मुहाने पर पहुँचा और उसमें झाँक कर देखा तो उस के स्नीकर्स फिसलने जैसी आवाज़ ‎निकालने लगे। कैट, जो उसके बगल में खड़ी थी, थोड़ा नीचे झुकी, ताकि वे दोनों हर जगह देख सकें। ‎

Читать дальше
Тёмная тема
Сбросить

Интервал:

Закладка:

Сделать

Похожие книги на «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)»

Представляем Вашему вниманию похожие книги на «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)» списком для выбора. Мы отобрали схожую по названию и смыслу литературу в надежде предоставить читателям больше вариантов отыскать новые, интересные, ещё непрочитанные произведения.


Отзывы о книге «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)»

Обсуждение, отзывы о книге «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)» и просто собственные мнения читателей. Оставьте ваши комментарии, напишите, что Вы думаете о произведении, его смысле или главных героях. Укажите что конкретно понравилось, а что нет, и почему Вы так считаете.

x