Amy Blankenship - रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)

Здесь есть возможность читать онлайн «Amy Blankenship - रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)» — ознакомительный отрывок электронной книги совершенно бесплатно, а после прочтения отрывка купить полную версию. В некоторых случаях можно слушать аудио, скачать через торрент в формате fb2 и присутствует краткое содержание. Жанр: unrecognised, hi. Описание произведения, (предисловие) а так же отзывы посетителей доступны на портале библиотеки ЛибКат.

  • Название:
    रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)
  • Автор:
  • Жанр:
  • Год:
    неизвестен
  • ISBN:
    нет данных
  • Рейтинг книги:
    5 / 5. Голосов: 1
  • Избранное:
    Добавить в избранное
  • Отзывы:
  • Ваша оценка:
    • 100
    • 1
    • 2
    • 3
    • 4
    • 5

रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎): краткое содержание, описание и аннотация

Предлагаем к чтению аннотацию, описание, краткое содержание или предисловие (зависит от того, что написал сам автор книги «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)»). Если вы не нашли необходимую информацию о книге — напишите в комментариях, мы постараемся отыскать её.

क्विन वाइल्डर ने उसे जन्म के दिन से ही किसी कूगर की भूखी आखों से देखा है। जब वह किशोरावस्था में पहुंची, तो उस पर अपने साथी के रूप में दावा करने का प्रलोभन जल्दी ही उसके और उसके अति-सुरक्षात्मक भाइयों के बीच दरार बन गया। जब उनके पिताओं ने युद्ध में एक-दूसरे को मार डाला, तो दोनों परिवारों के बीच संबंध टूट गए और वह सुरक्षित रूप से उसकी पहुंच से बाहर हो गई। क्विन दूर से उसका पीछा करता रहता है, और जब वह उससे दूर रहने की बात भूल जाती है, तो उसे अंदाज़ा होता है की पैशाचिक युद्ध के अच्छे बिंदु भी होते हैं।
कैट सैंटोस ने बरसों से नाइट लाइट के मालिक को नहीं देखा था। वह तब तक है जब तक क्विन अचानक उसका अपहरण करने का फैसला नहीं करता है और उस पर वैम्पायर हत्याओं में उसे फसाने का आरोप लगाता है। यह महसूस कर के कि दुश्मन उनके साथ खेल रहा है, दोनों परिवार अपनी शक्ति को एक-जुट करते हैं ताकि पिशाचों को उनके शहर को आतंकित करने से रोका जा सके। जैसे-जैसे भूमिगत युद्ध बढता है, वैसे-वैसे इच्छा की लपटें, जो कि अपहरण के समय सुलगी थीं, जल्दी ही प्रलोभन के एक खतरनाक खेल में बदल जाती है।
Translator: Anamika

रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎) — читать онлайн ознакомительный отрывок

Ниже представлен текст книги, разбитый по страницам. Система сохранения места последней прочитанной страницы, позволяет с удобством читать онлайн бесплатно книгу «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)», без необходимости каждый раз заново искать на чём Вы остановились. Поставьте закладку, и сможете в любой момент перейти на страницу, на которой закончили чтение.

Тёмная тема
Сбросить

Интервал:

Закладка:

Сделать

ज्वेल ध्यान केंद्रित करने की कोशिश में बेचैनी से टहल रही थी, लेकिन यह कठिन था। जब वह कार्यालय में आई तो उसके दिमाग में पहली बात यह आई थी, कि जब उस पर पिशाचों द्वारा हमला किया गया था तब वहाँ एक नग्न आदमी या इच्छाधारी... जो कुछ भी वह था, देखा गया था। उसने अंतिम पाँच मिनट उस रात के बारे में पादरी के सवालों का जवाब देने में बिताए, लेकिन अभी उसके सामने उससे बड़ी समस्याएँ थीं।

"तुम्हें आधी रात में इधर-उधर नहीं भटकना चाहिए।" पुजारी ने कहा, "यह खतरनाक होता है। क्या होगा अगर तुम्हारे पिता या तुम्हारे मंगेतर तुम्हें पकड़ लेते हैं?"‎

ज्वेल सीधे उसकी मेज पर चढ़ गई और व्यावहारिक रूप से अपनी हथेली को उस पर पटका। "नहीं, वही हैं, जो इसे ख़तरनाक बना रहे हैं... मैं अपनी खुद की खिड़की से निकल कर और उन हथियारबंद पहरेदारों से छिपते छिपाते आती हूँ, जो मुझे कैद में रखते हैं और बिना नज़र में आए वापस घुसने की कोशिश करती हूँ।"

"तुम्हारे पिता सिर्फ तुम्हारी रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं।" उसने उसे शांत करने की कोशिश की लेकिन वह जानता था, कि वह जो कह रही है वह सच है। उसके पिता यहां हर हफ्ते अपने हाथों और अंतरात्मा से खून धोने के लिए अपने गुनाह कबूल करने आते थे।

“नहीं, वह अपना कर्ज चुकाने के लिए मुझे अपने बिजनेस पार्टनर से शादी करने के लिए मजबूर कर रहा है! एक कर्ज जिससे मेरा कोई लेना-देना नहीं था। क्या इस देश में गुलामी के खिलाफ कानून नहीं है?

"लेकिन जब तुम और एंथोनी यहां बैठक के लिए आए थे, तो तुमने कहा था कि तुम उसे अपने पूरे दिल से प्यार करती हो।" पुजारी ने उसे याद दिलाया। "यह उस प्रकार की चीज नहीं थी जिसके बारे में तुम्हें झूठ बोलना चाहिए था। यह भगवान की नजर में एक अपमान है।"‎

“हाँ बहुत अच्छे, हमारी कुर्सियों के पीछे खड़े दो अंगरक्षक… क्या आपको उनकी याद है? मेरे पीछे वाला अपनी बंदूक की नली मेरी पीठ में गड़ाए था। मैं एंथनी जैसे अहंकारी, संवेदनहीन, बर्बर से कभी प्यार नहीं कर सकती। उसने धमकी दी थी कि अगर मैं शादी नहीं करूंगी, तो वह मुझे और मेरे पिता को मार डालेगा। और आज रात यहाँ आने से पहले, जब मैंने पिता को यह बताने की कोशिश की कि मैं एंथनी के साथ कुछ भी नहीं करना चाहती, तो उन्होंने मुझे इतनी जोर से मारा कि मुझे पता चल गया कि आज कल सितारे कहाँ स्थित हैं, क्योंकि मैं उन्हें गिन सकती थी।"

तभी कार्यालय का दरवाजा इतनी ज़ोर से खुला, कि उसके दीवार से टकराने से कई चित्र और एक सोने का चढ़ा हुआ क्रॉस ‎गिर गया और ज्वेल और पादरी दोनों चौंक गए।

स्टीवन दरवाजे पर खड़ा उन दोनों को घूर रहा था। हालांकि, ज्वेल के गाल पर पड़े गहरे रंग के नील स्याह को देख कर स्टीवन गुस्से से लाल हो गया। "आप दोनों को मेरे साथ आना पड़ेगा।"‎

रहस्यमयी आदमी को अभी भी जिंदा देखकर ज्वेल के घुटने कमजोर पड़ गए। उसके पास से भागने के बाद से उसने कई बार उसके बारे में सोचा था कि उसे पिशाचों द्वारा मार दिया गया होगा। कई बार उसे इतना पछतावा हुआ था कि उसकी आँखें भर आई थीं। अब जब कि उसे सांस आई थी, वह चीखना चाहती थी।

हर बार जब वह पादरी से विश्वास में ले कर बात करने आती थी, तो आपात स्थिति क्यों होती थी? वह अपने बंदूक तानने वाले मंगेतर की तुलना में इस इच्छाधारी से कम डरती थी और जब तक वह फायर अलार्म न सुन ले या कोई नुकीले दांतों वाला चेहरा नज़र न आए, वह कहीं जाने वाली नहीं थी।

“इस बार नहीं,” ज्वेल ने अपनी बाहों को अपनी छाती पर बांधते हुए उसे सूचित किया।‎

"मैं चर्च को अकेला नहीं छोड़ सकता," बूढ़े आदमी ने बात शुरू की लेकिन स्टीवन ने जल्दी से उसकी बात काट दी।

जानबूझकर मेज़ के करीब आते हुए उसने कहा, "क्या आपने शैतान के साथ सौदा किया है और अपने इलाक़े को पिशाचों का भोजन बनाने का फैसला किया है? क्या यह आप ही हैं, जो उनके शरीर को अपने बॉयलर रूम में जला रहे हैं?" पादरी ने अपना मुंह खोला, लेकिन वह कुछ कह पाता इससे पहले ही स्टीवन ने जारी रखा, "या क्या यह आप पापियों के बीच प्रचार कर रहे हैं, जिन्होंने आपके तहखाने में सामूहिक हत्या की है और बच निकलने के लिए एक सुरंग खोदी है?"

Читать дальше
Тёмная тема
Сбросить

Интервал:

Закладка:

Сделать

Похожие книги на «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)»

Представляем Вашему вниманию похожие книги на «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)» списком для выбора. Мы отобрали схожую по названию и смыслу литературу в надежде предоставить читателям больше вариантов отыскать новые, интересные, ещё непрочитанные произведения.


Отзывы о книге «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)»

Обсуждение, отзывы о книге «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)» и просто собственные мнения читателей. Оставьте ваши комментарии, напишите, что Вы думаете о произведении, его смысле или главных героях. Укажите что конкретно понравилось, а что нет, и почему Вы так считаете.

x