Amy Blankenship - रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)

Здесь есть возможность читать онлайн «Amy Blankenship - रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)» — ознакомительный отрывок электронной книги совершенно бесплатно, а после прочтения отрывка купить полную версию. В некоторых случаях можно слушать аудио, скачать через торрент в формате fb2 и присутствует краткое содержание. Жанр: unrecognised, hi. Описание произведения, (предисловие) а так же отзывы посетителей доступны на портале библиотеки ЛибКат.

  • Название:
    रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)
  • Автор:
  • Жанр:
  • Год:
    неизвестен
  • ISBN:
    нет данных
  • Рейтинг книги:
    5 / 5. Голосов: 1
  • Избранное:
    Добавить в избранное
  • Отзывы:
  • Ваша оценка:
    • 100
    • 1
    • 2
    • 3
    • 4
    • 5

रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎): краткое содержание, описание и аннотация

Предлагаем к чтению аннотацию, описание, краткое содержание или предисловие (зависит от того, что написал сам автор книги «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)»). Если вы не нашли необходимую информацию о книге — напишите в комментариях, мы постараемся отыскать её.

क्विन वाइल्डर ने उसे जन्म के दिन से ही किसी कूगर की भूखी आखों से देखा है। जब वह किशोरावस्था में पहुंची, तो उस पर अपने साथी के रूप में दावा करने का प्रलोभन जल्दी ही उसके और उसके अति-सुरक्षात्मक भाइयों के बीच दरार बन गया। जब उनके पिताओं ने युद्ध में एक-दूसरे को मार डाला, तो दोनों परिवारों के बीच संबंध टूट गए और वह सुरक्षित रूप से उसकी पहुंच से बाहर हो गई। क्विन दूर से उसका पीछा करता रहता है, और जब वह उससे दूर रहने की बात भूल जाती है, तो उसे अंदाज़ा होता है की पैशाचिक युद्ध के अच्छे बिंदु भी होते हैं।
कैट सैंटोस ने बरसों से नाइट लाइट के मालिक को नहीं देखा था। वह तब तक है जब तक क्विन अचानक उसका अपहरण करने का फैसला नहीं करता है और उस पर वैम्पायर हत्याओं में उसे फसाने का आरोप लगाता है। यह महसूस कर के कि दुश्मन उनके साथ खेल रहा है, दोनों परिवार अपनी शक्ति को एक-जुट करते हैं ताकि पिशाचों को उनके शहर को आतंकित करने से रोका जा सके। जैसे-जैसे भूमिगत युद्ध बढता है, वैसे-वैसे इच्छा की लपटें, जो कि अपहरण के समय सुलगी थीं, जल्दी ही प्रलोभन के एक खतरनाक खेल में बदल जाती है।
Translator: Anamika

रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎) — читать онлайн ознакомительный отрывок

Ниже представлен текст книги, разбитый по страницам. Система сохранения места последней прочитанной страницы, позволяет с удобством читать онлайн бесплатно книгу «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)», без необходимости каждый раз заново искать на чём Вы остановились. Поставьте закладку, и сможете в любой момент перейти на страницу, на которой закончили чтение.

Тёмная тема
Сбросить

Интервал:

Закладка:

Сделать

“इसे मुझे संभालने दो। बस उनमें से किसी को भी अपने पास से न जाने देना," केन ने थोड़ा हाँफते हुए कहा और उस पिशाच की गर्दन मरोड़ दी, जो उसका गला चीरने की कोशिश कर रहा था। जब उसके नुकीले दाँत उसके कंधे में धँस गए, तो उसे झटका लगा, जिससे पहले वाला उसके हाथ से छूट गया।

माइकल के बालों ने हवा में उड़ कर उसकी दोनों भौहों को छुपा लिया लेकिन वह दरवाजे के पास खड़ा हो गया। "अगर तुमको यकीन है, तो ठीक है।" उसने अपनी बाहों को अपनी छाती पर बांध लिया और दरवाजे के सहारे खड़ा हो गया।

"खैर... मैं ऊब गया हूँ," एक पल के बाद उसने कहा और उन निर्जीव पिशाचों की ओर देखा जो अभी तक लड़ाई में शामिल नहीं हुए थे। "मुझे नहीं लगता कि तुम में से किसी को भागने के लिए सम्मान मिलेगा?"‎

जब केन पहले वैम्पायर का सिर काटने में कामयाब रहा, तो किनारे से एक ने बिलकुल वही काम करना शुरू कर दिया, जो माइकल ने कहा था, लेकिन केन ने हाथ बढ़ाया और उसके हाथ में वह चमड़े की जैकेट आ गई, जो उसने पहनी हुई थी। "मुझे ऐसा नहीं लगता," उसे लड़ाई में खींचते हुए वह गुर्राया।

“क्या तुम्हारी माँ ने तुम्हें बाँटना नहीं सिखाया?” जब केन पर जोरदार हमला हुआ तो माइकल ने मुस्कुराते हुए कहा। उसे लग रहा था कि अभी केन को जीवंत महसूस करने के लिए थोड़े दर्द की जरूरत है। उसे कोई संदेह नहीं था कि केन वह आखिरी पिशाच होगा, जो खड़ा रह जाएगा और क्रोध और हिंसा का इस तरह से निकल जाना उसके दोस्त को वापस खुलने में सहायक हो सकता है... यह उसका सबसे अच्छा उपचार था।

"मेरी माँ एक चोर थी," केन ने उछल कर अपने दोनों पैरों से एक पिशाच की छाती पर लात मारते हुए उत्तर दिया, जो तेज़ी से उसकी ओर आ रहा था। पिशाच उड़ कर नीचे गिर गया और केन उसकी पीठ पर आ गिरा। पल भर में वापस अपने पैरों के बल पर खड़े होते हुए उसने कहा। "वह बांटने में विश्वास नहीं करती थी।"‎

"हम दोनों जानते हैं कि तुम्हारी माँ चोर नहीं थी," माइकल ने ठहाका लगाया। "वह एक अच्छी नस्ल की महिला थी।"

केन के चेहरे पर घूंसा लगा और वह पीछे की ओर उड़ गया। वह माइकल को साथ लेते हुए उसी मलबे के ढेर पर गिरा, जिस में क्रिस ने उसे दफन कर दिया था। जब उसने देखा कि केन पूरी तरह से खून से लथपथ हो गया था, तो उसने ठंडी सांस छोड़ी। केन फिर से लड़ाई में घुस गया, और जाते ही कमीनों की चीर-फाड़ करने लगा।

“अब कुछ मदद चाहिए?” माइकल ने हड्डियों के फटने और खून के तालाब पोखरों में पैरों के पड़ने की आवाज़ के बीच पूछा जो मिनट दर मिनट बड़े होते जा रहे थे। वह तब वास्तव में हँस पड़ा, जब केन ने सिन के मंत्रों में से एक को बुदबुदाना शुरू कर दिया, लेकिन वह इसे समाप्त करता, उस से पहले ही उसके मुंह पर घूंसा पड़ गया।

"नहीं," केन गुर्राया और उसने उस व्यक्ति के चेहरे पर खून थूका, जिसने उसे इतनी जोर से मारा था कि उसकी आँखों के आगे सितारे नाच गए थे। लड़ाई के दौरान टूट चुकी एक कुर्सी से लकड़ी के एक टुकड़े को निकाल करउसने उसे पिशाच के मुंह में इतना जोर से घुसेड़ा कि वह उसकी गर्दन के पिछले हिस्से से बाहर निकल गया।

माइकल ने एक मुंह बिगाड़ा लेकिन हस्तक्षेप नहीं किया। उसने करीब से देखा, तीन पिशाच नीचे पड़े थे और चार गिरने ही वाले थे। केन एक निडर योद्धा था, अब अपने जिंदा दफन होने के बाद से तो और भी ज्यादा। इससे माइकल को वह प्रश्न याद आ गया, जो उसने अभी तक नहीं पूछा था: केन ने अपनी आत्मिक साथी के खून के बिना बाध्यकारी मंत्र को कैसे तोड़ा?‎

अभी बीस मिनट ही गुजरे होंगे, केन अपने घुटनों के बल गिर गया। उसने अपनी दृष्टि की छाई लाल धुंध के पीछे से ताली की ध्वनि की ओर देखा जो कि निकट आ रही थी। उसने अपने मुंह पर से खून पोंछा और खुद को फर्श से ऊपर उठाने के लिए ज़ोर लगाया। जब इससे काम नहीं चला क्योंकि फर्श खून से काफी चिकना हो गया था तो वह हँस पड़ा।

Читать дальше
Тёмная тема
Сбросить

Интервал:

Закладка:

Сделать

Похожие книги на «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)»

Представляем Вашему вниманию похожие книги на «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)» списком для выбора. Мы отобрали схожую по названию и смыслу литературу в надежде предоставить читателям больше вариантов отыскать новые, интересные, ещё непрочитанные произведения.


Отзывы о книге «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)»

Обсуждение, отзывы о книге «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)» и просто собственные мнения читателей. Оставьте ваши комментарии, напишите, что Вы думаете о произведении, его смысле или главных героях. Укажите что конкретно понравилось, а что нет, и почему Вы так считаете.

x