Amy Blankenship - रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)

Здесь есть возможность читать онлайн «Amy Blankenship - रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)» — ознакомительный отрывок электронной книги совершенно бесплатно, а после прочтения отрывка купить полную версию. В некоторых случаях можно слушать аудио, скачать через торрент в формате fb2 и присутствует краткое содержание. Жанр: unrecognised, hi. Описание произведения, (предисловие) а так же отзывы посетителей доступны на портале библиотеки ЛибКат.

  • Название:
    रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)
  • Автор:
  • Жанр:
  • Год:
    неизвестен
  • ISBN:
    нет данных
  • Рейтинг книги:
    5 / 5. Голосов: 1
  • Избранное:
    Добавить в избранное
  • Отзывы:
  • Ваша оценка:
    • 100
    • 1
    • 2
    • 3
    • 4
    • 5

रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎): краткое содержание, описание и аннотация

Предлагаем к чтению аннотацию, описание, краткое содержание или предисловие (зависит от того, что написал сам автор книги «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)»). Если вы не нашли необходимую информацию о книге — напишите в комментариях, мы постараемся отыскать её.

क्विन वाइल्डर ने उसे जन्म के दिन से ही किसी कूगर की भूखी आखों से देखा है। जब वह किशोरावस्था में पहुंची, तो उस पर अपने साथी के रूप में दावा करने का प्रलोभन जल्दी ही उसके और उसके अति-सुरक्षात्मक भाइयों के बीच दरार बन गया। जब उनके पिताओं ने युद्ध में एक-दूसरे को मार डाला, तो दोनों परिवारों के बीच संबंध टूट गए और वह सुरक्षित रूप से उसकी पहुंच से बाहर हो गई। क्विन दूर से उसका पीछा करता रहता है, और जब वह उससे दूर रहने की बात भूल जाती है, तो उसे अंदाज़ा होता है की पैशाचिक युद्ध के अच्छे बिंदु भी होते हैं।
कैट सैंटोस ने बरसों से नाइट लाइट के मालिक को नहीं देखा था। वह तब तक है जब तक क्विन अचानक उसका अपहरण करने का फैसला नहीं करता है और उस पर वैम्पायर हत्याओं में उसे फसाने का आरोप लगाता है। यह महसूस कर के कि दुश्मन उनके साथ खेल रहा है, दोनों परिवार अपनी शक्ति को एक-जुट करते हैं ताकि पिशाचों को उनके शहर को आतंकित करने से रोका जा सके। जैसे-जैसे भूमिगत युद्ध बढता है, वैसे-वैसे इच्छा की लपटें, जो कि अपहरण के समय सुलगी थीं, जल्दी ही प्रलोभन के एक खतरनाक खेल में बदल जाती है।
Translator: Anamika

रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎) — читать онлайн ознакомительный отрывок

Ниже представлен текст книги, разбитый по страницам. Система сохранения места последней прочитанной страницы, позволяет с удобством читать онлайн бесплатно книгу «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)», без необходимости каждый раз заново искать на чём Вы остановились. Поставьте закладку, и сможете в любой момент перейти на страницу, на которой закончили чтение.

Тёмная тема
Сбросить

Интервал:

Закладка:

Сделать

“ज़रूर,” माइकल ने कमरे के माहौल को हल्का करने की कोशिश करते हुए कहा। "मैं पिछले दरवाजे के बाहर क्रीम का कटोरा रखूंगा और वहां तितली पकड़ने वाला जाल ले कर प्रतीक्षा करूंगा।"‎

केन और कैट दोनों ने कल्पना में माइकल को अंधेरे में बैठे हुए एक तितली पकड़ने वाला जाल और क्रीम के कटोरे को अपने हाथों में लिए किसी अनजान बिल्ली के बच्चे के आने पर उसे गोद लेने के लिए इंतजार करते हुए देखा और मुस्कुरा दिये।

“क्रिस को वापस आना पड़ेगा,” कैट ने अंत में स्वीकार किया। "मैंने उसे लड़ते हुए देखा है और वह किसी गंभीर एफ-बम के बराबर है। लेकिन अगर मैंने उसे सही समझा है, तो वह टैबी के बिना वापस नहीं आएगा।"

"आप किसी गिरे हुए फरिश्ते को अपने पद को छोड़ने और युद्ध में किसी एक का पक्ष लेने के लिए कैसे मना सकते हैं?" स्टीवन ने पूछा

"आप नहीं मनाते," माइकल ने कहा। "गिरे हुए फरिश्ते बहुत कम हैं और कभी कभी ही दिखते हैं। मैं उनमें से जिन दो से मिला हूं, वे केवल डीन और क्रिस हैं, और आप उनमें से किसी एक को भी नाराज नहीं करना चाहेंगे।" उसने क्विन की ओर देखा, "क्या ऐसा हो सकता है कि डीन क्रिस से अपनी छुट्टी कम करने के लिए कहे?"‎

कमरे में जगुआरों ने कई और सवाल भी पूछे, लेकिन केन ने उनकी कल्पना से ही अपनी त्वचा के नीचे एक ठंडी लहर रेंगती हुई महसूस की। वह अच्छी तरह जानता था कि वे किसके बारे में बात कर रहे थे। अगर क्रिस वापस आया... तो टबाथा भी पीछे-पीछे आएगी।

जब केन अचानक पलट कर उनके सामने आ गया तो माइकल के अलावा हर कोई हिल गया।

"युद्ध पहले ही शुरू हो चुका है, तो जब तुम लोगों की सुलह-सफाई समाप्त हो जाए तो शायद तुम लोग शिकार में शामिल हो सको।" उसने खिड़की को धक्का दिया और इस बात की परवाह न करते हुए, कि वह दूसरी मंजिल पर है, बाहर कूद गया। उसका लंबा काला चोगा उसके पीछे फड़फड़ाने लगा, जो बहुत कुछ काले पंखों के समान दिख रहा था, फिर वह दृष्टि से ओझल हो गया।

जैसे ही केन गायब हुआ था, माइकल अपने दोस्त के नाटकीय प्रस्थान पर तंग आ गया, और आगे बढ़ कर खिड़की बंद कर दी। बाकी सभी समझ रहे थे कि केन जमीन पर उतरा है, लेकिन वह उसे अपने ऊपर, छत पर महसूस कर सकता था। बैठक वास्तव में माइकल के विचार से बेहतर चली थी।

माइकल सोच रहा था कि जब उसने केन के मांस में उस खूनी पत्थर को डाला था तो क्या केन को एहसास भी हुआ होगा कि उसने क्या किया था। जब उसने अपनी कलाई को काटा और केन के घाव में खून बहाया, तो इससे दो बहुत अच्छी बातें हुईं। एक तो यह कि घोंपने का घाव तेजी से भरने में मदद मिली, लेकिन दूसरा कारण विशुद्ध रूप से स्वार्थी था। केन की रगों की गहराई में बहते अपने खून के कारण अब वह अपने दोस्त की हर हरकत पर नज़र रख सकता था।

यह बात उसे अभी भी परेशान कर रही थी कि केन काफी समय से शहर के भीतर था और उसे इसका पता तक नहीं था। उसने उसकी तलाश भी नहीं की थी क्योंकि उसे लगता था कि केन मर चुका है। अगर वह केन को थोड़ी जल्दी ढूंढ लेता... शायद वह इस गड़बड़ी को केन के नियंत्रण से बाहर निकलने से पहले रोक पाता। लेकिन अब जब उसने केन को खून दे दिया था, तो यह एक ट्रैकिंग डिवाइस से भी बेहतर था। अगर केन दौड़ने का फैसला करता... तो भी वह दूर नहीं जा पाता।‎

"मुझे समझ में नहीं आता कि केन का इस बारे में इतना बुरा रवैया क्यों है जबकि उसी की वजह से पैशाचिक विस्फोट की शुरुआत हुई है," दरवाजे के सहारे टिके खड़े निक ने वहीं से कहा। इसमें माइकल के शामिल होने पर उसे कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन केन पर भरोसा करना ठीक नहीं था। वह आदमी बिल्कुल स्थिर नहीं लग रहा था।‎

"तुम सिर्फ इसलिए नाराज हो, क्योंकि केन ने दुश्मन नहीं बनने का फैसला किया है," वारेन ने उसे बताया, हालांकि वह खुद भी केन से बहुत खुश नहीं था। लेकिन उसने उन पर इस तथ्य को ज़ाहिर नहीं किया था कि क्विन के अपहरण के लिए उनकी बहन को केन ने फंसाया था... तब तक नहीं, जब तक कि उसे इस बात का सही अंदाजा न हो जाता, कि पुनर्जीवित पिशाच वास्तव में कितना समझदार था।‎

Читать дальше
Тёмная тема
Сбросить

Интервал:

Закладка:

Сделать

Похожие книги на «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)»

Представляем Вашему вниманию похожие книги на «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)» списком для выбора. Мы отобрали схожую по названию и смыслу литературу в надежде предоставить читателям больше вариантов отыскать новые, интересные, ещё непрочитанные произведения.


Отзывы о книге «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)»

Обсуждение, отзывы о книге «रात की रौशनी (रक्त बंधन पुस्तक 2‎)» и просто собственные мнения читателей. Оставьте ваши комментарии, напишите, что Вы думаете о произведении, его смысле или главных героях. Укажите что конкретно понравилось, а что нет, и почему Вы так считаете.

x